गर्मियों में बहुत से लोग समुद्र तट पर जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में बेस्ट बीच लुक के लिए आप पलक तिवारी (Palak Tiwari) से भी स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। यहां पलक के कुछ बेहतरीन बीच लुक दिए गए हैं।
इन लुक्स से आप स्टाइलिंग टिप्स भी ले सकती हैं।
इस तस्वीर में पलक ने सफेद पैंट पहनी है। इसके साथ येलो कलर का ब्रालेट टॉप पहना हुआ है। पलक ने गोल्डन कलर के कंगन और हूप ईयररिंग्स पहने हैं। लुक को ड्यूई मेकअप और ग्लॉसी लिप शेड से कंप्लीट किया गया है।
पूल के किनारे पलक ब्लू कलर की मोनोकिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस मोनोकिनी में डीप नेकलाइन है। एक्ट्रेस फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. पलक ने स्लीक चेन और ईयररिंग्स पहने हुए हैं।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में पलक ने ब्लैक मोनोकिनी पहनी हुई है। ब्लैक मोनोकिनी में डीप नेकलाइन है। इसे पेस्टल शेड्स के दुपट्टे के साथ पेयर किया गया है। पलक ने इस लुक को न्यूड मेकअप से पूरा किया है।
इस तस्वीर में पलक तिवारी ने वन शोल्डर ब्रॉन्ज ड्रेस पहनी हुई है. स्लीवलेस और छोटी लंबाई वाली पोशाक में रुचिकर विवरण थे। इसमें टाई-नॉट डिटेलिंग है। इसके साथ प्लेटफॉर्म हील्स पेयर की गई हैं।