Chana Masala recipe: अगर आपका मन सब्ज़ी बनाने का नहीं और आप कुछ चटपटा और तीखा बनाना चाहते है तो आप चना मसाला को घर पे बना सकते है | इसे बनाना बहुत आसान है |और ये 10 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है| चना मसाला इंडिया कि पसंदिता रेसिपियों में से एक है | इसे आप रोटी, नान आदि के साथ भी खा सकते है |
मैंने यहाँ पे बिना ग्रेवी वाला चना मसाला बनाया है, आप चाहे तो इसे ग्रेवी वाला भी बना सकते है | तो चलिए देखते है कि इसे चना मसाला को बनाया कैसे जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझो कि जरुरत है….
सामग्री :-
- चना(gram) – 100 ग्राम
- तेल(Oil) – 3 चम्मच
- जीरा(cumin) – 1/2 चम्मच
- करी पत्ता(Curry Leaf) – 5-6
- प्याज(Onion) – 1
- हरी मिर्च(green chilli) – 3
- अदरख लहसुन पेस्ट(ginger Garlic pest)- 1/2 चम्मच
- मिर्च पाउडर(Chili Powder) -1 चम्मच
- धनिया पाउडर(Corinder Powder) – 1/2 चम्मच
- नमक(Salt) – स्वाद अनुसार
- गरम मसाला(Garam masala) -1 चम्मच
- नारियल पाउडर(Coconut Powder)- 1 चम्मच
- निम्बू का रस(Lemon Juice)-2 चम्मच
- धनिया पत्ता(Corinder leaf)
बनाने की विधि :-
- सबसे पहले गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल और जीरा डाल दे |
- फिर उसमे करी पत्ता तो डाल दे और फिर उसमे प्याज और हरी मिर्च को डाल दे और उसे थोड़ी देर तक भुने |
- फिर उसमे अदरक लहसुन पेस्ट, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और थोड़ा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर भुने |
- फिर उसमे चना को डाल कर भुने |
- अब उसमे थोड़ा सा पानी डाल दे |
- फिर उसमे नारियल पाउडर और गरम मसाला को डाल दे और उसे ढक कर 5 मिनट तक पकाये |
- फिर उसमे नीबू के रस और नारियल पाउडर को डाल दे और गैस को बंद कर दे |
और आपकी chana usal तैयार है अगर आप चाहे तो उसमे थोड़ा सा दही भी डाल सकते है अब इसे गरमा-गरम पूरी या रोटी के साथ भी खा सकते है |