Soyabean Chilli Recipe In Hindi: सोयाबीन चिली एक ऐसी डिश है जो सभी सो पसंद आती है क्योंकि स्पाइसी खाना किसे पसंद नहीं आती। सोयाबीन चिली पौस्टिक चिझोन से भरपूर होता है। क्योंकि इसमें हम बहुत सारी सब्जियों का इस्तेमाल करते है। इसे आप रोटी चावल या फिर आप इसे ऐसे भी खा सकते है। सोयाबीन चिल्ली को आप 15-20 मिनट में बना सकते है। इसे आप ग्रेवी वाला या फिर ड्राई भी बना सकते है।
सोयाबीन चिली (Soyabean Chilli) बनाने की सामग्री :-
- सोयाबीन(Soya bean): 50 ग्राम
- प्याज(Chopped Onion): 1
- हरी मिर्च(Green chilli): 4
- शिमला मिर्च(Capsicum): 1/2 पीस
- हरी प्याज(Spring Onion): 1/2
- गाजर(Carrot): 1
- तेल(Oil):- 100 ग्राम
- ज़ीरा(Cumin Seeds):1 चम्मच
- अंडा(egg): 1
- लहसुन अदरक पेस्ट(Ginger garlic pest): 2 चम्मच
- काली मिर्च(Black paper): 1/2चम्मच
- मक्के का आटा(Courn flour):2 चम्मच
- नमक: स्वाद अनुसार
- सोया सॉस(Soya souce): 2 चम्मच
- मिर्ची सॉस(Green chili souce): 3 चम्मच
- विनेगर(Vinegar): 2 चम्मच
- धनिया पत्ता(Coriander Leaves)
सोयाबीन चिल्ली बनाने की विधि :
- सबसे पहले पानी में थोड़ा सा नमक डाल दे और सोयाबीन को डाल कर उसे 2 मिनट उबाल ले और उसे ठंडा हने के लिए छोड़ दे।
- अब प्याज, शिमला मिर्च , हरी प्याज और हरी मिर्च को छोटा छोटा काट ले।
- अब सोयाबीन को अब पानी से निचोड़ ले।
- फिर उसमे अंडा, सोया सॉस, टोमेटो सॉस, काली मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, मक्के का आटा और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिलाये।
- फिर उसे तेल में अच्छे से फ्राई कर ले।
- फिर गैस पे पैन चढ़ाये, और उसमे तेल और जीरा डाले, फिर उसमे प्याज और गाजर को डाल के थोड़ी देर भूनें।
फिर उसमे शिमला मिर्च और थोड़ा नमक डाल कर थोड़ी देर भूनें। - फिर उसमे सोया सॉस, टमाटो सॉस और विनेगर डाल दें।
- उसके बाद सोयाबीन फ्राई को डाल दे और थोड़ा सा नमक डाल कर उसे अच्छे से मिलाये और उसे ढककर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब उसमे धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दें फिर उसे सर्विंग बॉउल में निकाल ले और और हमारी सोयाबीन चिली बन कर तैयार है।