Yamuna Water Level

राहत भरी खबर, घटने लगा दिल्ली में यमुना का जलस्तर

न्यूज़

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने से लोगों को राहत मिली है। यमुना के जलस्तर में अभी भी गिरावट जारी है। यमुना में जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, लेकिन जल्द ही इसके कम होने की उम्मीद है। फिलहाल, यमुना का जलस्तर 205.52 मीटर पर है।
यमुना का जलस्तर भले ही घटा है लेकिन अभी भी वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस कारण से दिल्ली में यमुना से सटे कुछ इलाकों में अभी भी पानी जमा है। दिल्ली में आईटीओ पर गाजियाबाद और आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर अभी भी पानी जमा है जिससे यातायात और आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही है।

NDRF की 17 टीमें तैनात

इन हालातों के बीच एनडीआरएफ ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव के लिए 17 टीमें तैनात की है। जानकारी के मुताबिक अभी तक कुल 1,606 लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ ने 7,241 लोगों को और 956 पशुओं को भी सुरक्षित निकाला है।

उपराज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10 हजार रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है। हालांकि अभी भी जलभराव होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव वाले इलाकों में स्कूल दो दिन और रहेंगे बंद

सोमवार से दिल्ली के बहुत सारे स्कूलों को खोल दिया गया है। हालांकि 13 और 3-4 स्कूलों को फिलहाल रोका गया है, जहां पर जलभराव हुआ है और राहत शिविर लगाए गए हैं। ऐसे में इन जगहों पर स्कूल बंद है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में जलभराव वाले इलाकों में स्कूल दो दिन और बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *