Chitrakoot: छत्तीसगढ़ देश के सबसे खूबसूरत प्रदेशों में शामिल होता है। अपनी असीम सम्पदा, प्राकृतिक खूबसूरती और अपार सम्पदा से भरा यह प्रदेश अपने प्राकृतिक नजारों के चलते देश का सर्वाधिक पसन्दीदा पर्यटन स्थल है।
कहा यह भी जाता है कि छत्तीसगढ़ का आधा राजस्व सिर्फ पर्यटन के जरिये आता है। अब यह कहां तक सही है यह तो आर्थिक विश्लेषक ही बता सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां हर रोज हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मानसून में यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
आपको हरियाली, झरने और जंगल देखना पसंद हैं, तो छत्तीसगढ़ आपके टूर के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और इसका लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ मध्य भारत का एक विशाल वनों से घिरा हुआ राज्य है जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ भारत का 10वां सबसे बड़ा और 16वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। छत्तीसगढ़ को मुख्य रूप से दक्षिण कोसल के रूप में जाना जाता है जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत दोनों में मिलता है।
प्राकृतिक विविधता और अपने सांस्कृतिक और पारंपरिक इतिहास के लिए प्रसिद्ध, छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे भारत के सबसे लोकप्रिय हॉलिडे स्थलों में विकसित हो रहा है। यह पर्यटन के लिए एक अपेक्षाकृत ऑफबीट गंतव्य है जो इसे यात्रा करने के लिए एक अद्भुत स्थान बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिल्कुल एकांत और कम भीड़ वाले स्थानों से प्यार करते हैं। घने जंगलो में स्थित जलप्रपातों, प्राचीन मंदिरों, स्मारकों और संस्कृति आज भी राज्य के पुराने इतिहास और परंपराओं की याद दिलाती है, छत्तीसगढ़ में वह सब कुछ है जो आप छुट्टियों के दौरान देखना चाहते हैं।